Nutritional Supplements: फिटनेस के नाम पर खुद को बीमार तो नहीं बना रहे आप? ये गलती डैमेज कर देगी किडनी-लिवर

शरीर के ठीक तरीके से काम करते रहने के लिए हमें नियमित रूप से ऐसे आहार की जरूरत होती है जिससे जरूरी पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति हो सके। हालांकि चिंताजनक बात ये है कि लोगों में बढ़ती खान-पान की गड़बड़ी ने इसे काफी मुश्किल बना दिया है। लिहाजा कम उम्र में ही आयरन, विटामिन-डी और कैल्शियम की कमी देखी जा रही है। इन पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए लोग कई तरह के मल्टीविटामिन्स का सेवन करते हैं।सोशल मीडिया पर फिटनेस इन्फ्लुएंसर्स भी यह संदेश देते हैं कि हर व्यक्ति को किसी न किसी सप्लीमेंट की जरूरत है। लेकिन क्या वास्तव में ऐसा है मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि सप्लीमेंट्स पोषण की कमी को पूरा करने के लिए लिया जाना चाहिए न कि भोजन के विकल्प के रूप में। जिन लोगों में बढ़ती उम्र, कुछ बीमारियों या विशेष खानपान के कारण पोषक तत्वों की कमी होती है, ऐसे लोगों को डॉक्टर सप्लीमेंट्स लेने की सलाह देते हैं। पर खुद से इनका सेवन फायदे की जगह नुकसान पहुंचाने वाला हो सकता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 05, 2026, 12:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Nutritional Supplements: फिटनेस के नाम पर खुद को बीमार तो नहीं बना रहे आप? ये गलती डैमेज कर देगी किडनी-लिवर #HealthFitness #National #WhySupplementsAreBad #HighDoseCalciumSupplements #CalciumOverdose #TooMuchVitaminD #VitaminDToxicity #SubahSamachar