Noida News: युवती व प्रेमी के साथ मारपीट, चार पर प्राथमिकी

दादरी(संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र में रेलवे रोड स्थित दौलत राम कॉलोनी में युवती और उसके साथ रह रहे युवक के साथ मारपीट की गई। चार लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।एसीपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के एक गांव की युवती की शादी दो वर्ष पहले हुई थी। शादी से पहले एक युवक से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन परिजनों के दबाव में उसने शादी कर ली। शादी के बाद पति की प्रताड़ना से परेशान होकर होेकर वह अपने पूर्व प्रेमी के साथ दौलत राम कॉलोनी में रहने लगी। युवती का आरोप है कि 20 अप्रैल को उसके परिजन दो साथियों के साथ वहां पहुंचे और दोनों के साथ मारपीट की। आसपास के लोगों ने किसी तरह स्थिति को संभाला। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 17:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: युवती व प्रेमी के साथ मारपीट, चार पर प्राथमिकी #WomanAndHerLoverAssaulted #FIRLodgedAgainstFour #SubahSamachar