Delhi NCR News: बस की चपेट में आकर महिला की मौत

अमर उजाला ब्यूरनईो दिल्ली। नंद नगरी इलाके में बेटी को महिला जिस बस में छोड़कर आ रही थी उसी ने कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त नीतू (40) के रूप में हुई है। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया।पुलिस के मुताबिक नीतू परिवार के साथ गगन विहार में रहती थीं। उनके परिवार में बेटा-बेटी के अलावा अन्य सदस्य हैं। पति की कई साल पहले मौत हो गई थी। नीतू की बेटी महक नोएडा सेक्टर-10 में नौकरी करती हैं। उनकी मां महक को सुबह के समय रोजाना बस स्टॉप पर छोड़ने जाती थीं। सोमवार सुबह भी वह बेटी को छोड़कर घर लौट रही थीं। इस बीच सड़क पार करते समय नीतू उसी बस की चपेट में आ गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 16, 2026, 22:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: बस की चपेट में आकर महिला की मौत #WomanDiesAfterBeingHitByABus #SubahSamachar