हापुड़: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, आठ माह के बच्चे के सिर से उठा मां का साया
सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बढ़्ढा में एक 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर में पंखे से साड़ी के सहारे लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की जांच के लिए जिला फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान अंतिमा (22) पत्नी नवीन गुर्जर, पुत्री विनय कुमार पटेल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से गांव मेघपुर, थाना जलालपुर, जिला जौनपुर की रहने वाली थी। अंतिमा की शादी 20 मई 2025 को हुई थी। उसका आठ माह का एक बच्चा भी है। महिला की मौत की सूचना से परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल महिला की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है। सीओ राहुल यादव ने बताया की मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई थी जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 30, 2026, 11:29 IST
हापुड़: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, आठ माह के बच्चे के सिर से उठा मां का साया #CityStates #Hapur #HapurUpNews #HapurPolice #HapurCrime #SubahSamachar
