UP: गाली देने पर बड़ी मां का सिर कूंचकर हत्या, दोषी को आजीवन कारावास; आठ साल में आठ लोगों ने दी गवाही
UP News:सोनभद्र में एडीजे एफटीसी हरिकेश कुमार की अदालत ने जुगैल थाना क्षेत्र के बरवाडीह (बड़गावां) में आठ साल पहले बड़ी मां का सिर कूंचकर हत्या करने के दोषी को आजीवन कारावास और 20 हजार अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा न करने पर एक वर्ष अतिरिक्त कारावास भुगताना होगा। जेल में बिताई गई अवधि सजा में समायोजित की जाएगी। बरवाडीही निवासी शिवमूरत गौड़ ने जुगैल थाने में तीन फरवरी 2018 को तहरीर दी थी कि उनकी पत्नी राजकुमारी बड़ी लड़की किसमतिया को ससुराल के विदा कर लौट रही थी। रास्ते में भतीजा संत कुमार गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर उसने एक बड़े पत्थर से उनके हाथ में मार दिया। इससे वह गिर पड़ीं। उसी पत्थर से उनके सिर पर कई वार कर हत्या कर दी। जांच के बाद चार्जशीट दाखिल की गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 30, 2026, 19:01 IST
UP: गाली देने पर बड़ी मां का सिर कूंचकर हत्या, दोषी को आजीवन कारावास; आठ साल में आठ लोगों ने दी गवाही #CityStates #Varanasi #Sonebhadra #SonbhadraPolice #SonbhadraNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
