Women's Day: 6 महीने में एक से ज्यादा बार यूटीआई कैंसर का बन सकता है कारण, आप भी हैं शिकार तो हो जाएं अलर्ट

आज विश्व महिला दिवस (International Women's Day)है।महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक उपलब्धियों का सम्मान करने और उनके अधिकारों, सेहत के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस खास दिन को समर्पित किया गया है। जिस तरह से महिलाओं में कई तरह की बीमारियां बढ़ती जा रही हैं, ऐसे में महिलाओं की सेहत का विषय और इसपर बात करना बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने बताया कि किस तरह से पुरुषों की तुलना में महिलाओं में कुछ बीमारियों का खतरा कहीं ज्यादा देखा जा रहा है। इसके साथ बढ़ती इनफर्टिलिटी की समस्या भी बड़ी चुनौती बनी हुई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, महिलाओं में यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (यूटीआई) का खतरा भी अधिक रहता है। लाज-शर्म को झिझक के चलते अक्सर महिलाएं इस बीमारी के बारे में परिवार में ज्यादा बात नहीं कर पातीं, ज्यादातर महिलाएं इसका इलाज भी नहीं कराती हैं। हालांकि ये छोटी सी गलती अनजाने में बड़ी समस्या, यहां तक कि कैंसर के खतरे को भी बढ़ाने वाली हो सकती है। तो अगर आपको भी बार-बार यूटीआई हो रहा है तो इसे हल्के में लेने की गलती तो बिल्कुल न करें, आइए जानते हैं क्यों (ये भी पढ़िए-यूटीआई संक्रमण से बढ़ा सकता है हार्ट अटैक का खतरा, वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा)

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 08, 2026, 12:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Women's Day: 6 महीने में एक से ज्यादा बार यूटीआई कैंसर का बन सकता है कारण, आप भी हैं शिकार तो हो जाएं अलर्ट #HealthFitness #National #ThreeUtiInSixMonthsRisk #BladderCancerRisk #ब्लैडरकैंसरकाजोखिम #BladderCancer #UrinaryTractInfection #बार-बारयूटीआई #महिलाओंकीयूरिनइंफेक्शन #बार-बारयूरिनइन्फेक्शन #SubahSamachar