Gurugram News: सीवर ओवरफ्लो की समस्या दूर करने का काम शुरू

गुरुग्राम। राजेंद्र पार्क में लंबे समय से चली आ रही सीवर ओवरफ्लो की समस्या को दूर करने के लिए काम शुरू कर दिया है। इस इलाके में पुराने सीवर सिस्टम की लाइनें खराब हो गई थीं। नगर निगम द्वारा अब धनवापुर चौक (बीकानेर स्वीट्स के पास) से एसटीपी धनवापुर तक 1,200 एमएम डायमीटर की नई ट्रंक सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इस नई लाइन से न केवल राजेंद्र पार्क बल्कि आसपास के इलाके के भी सीवरेज सिस्टम मजबूत होंगे। कार्यकारी अभियंता सुंदर श्योराण ने बताया कि इससे राजेंद्र पार्क और आसपास के इलाकों में सीवर सिस्टम और भी प्रभावी तरीके से काम करेगा। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 11, 2026, 19:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: सीवर ओवरफ्लो की समस्या दूर करने का काम शुरू #WorkBeginsToAddressSewerOverflowProblems #SubahSamachar