Asthma Risk: कहीं आपको भी तो नहीं है अस्थमा? सांस में दिक्कत के अलावा इन लक्षणों पर भी दें ध्यान

क्या आपको भी सांस लेने में तकलीफ होती है, सीने में जकड़न, खांसी और सांस से सीटी जैसी आवाज आती है ये अस्थमा के लक्षण हो सकते हैं। कभी अस्थमा और सांस की बीमारियों को बुजुर्गों की समस्या के रूप में जाना जाता था, हालांकि अब कम उम्र के लोग यहां तक कि बच्चों में भी ये दिक्कत देखी जा रही है। दुनियाभर में तेजी से बढ़ती सांसों की इस गंभीर बीमारी को लेकर लोगों को जागरूकता करने और इसकी देखभाल को लेकर शिक्षित करने के उद्देश्य से हर साल मई महीने के पहले मंगलवार (इस साल 4 मई) को विश्व अस्थमा दिवस मनाया जाता है। इस साल के अस्थमा दिवस का विषय है, 'अस्थमा से पीड़ित हर व्यक्ति के लिए एंटी-इंफ्लेमेटरी इनहेलर की पहुंच सुनिश्चित करना जरूरी'। यह विषय स्वास्थ्य सेवा में मौजूद असमानताओं को दूर करने की गंभीर आवश्यकता पर जोर देता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, अस्थमा एक गंभीर समस्या है, जिसके कारण जान भी जा सकती है। इसलिए ये जानना जरूरी है कि ये बीमारी होती क्यों है और आप इसके खतरेसे कैसे बच सकते हैं

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 02, 2026, 16:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Asthma Risk: कहीं आपको भी तो नहीं है अस्थमा? सांस में दिक्कत के अलावा इन लक्षणों पर भी दें ध्यान #HealthFitness #National #AsthmaKyuHotaHai #WorldAsthmaDay2026 #सांसकीबीमारी #AsthmaRiskFactors #वर्ल्डअस्थमाडे #अस्थमाकाखतरा #अस्थमा #SubahSamachar