World Blood Donor Day : रक्तदाताओं के जोश ने गर्मी को दी मात, 201 यूनिट रक्त एकत्रित

उमस भरी गर्मी के बावजूद विश्व रक्तदान दिवस पर शहर के 201 रक्तदानियों ने रक्तदान किया। अमर उजाला फाउंडेशन व मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, आरएएफ, सीआरपीएफ, बैंक ऑफ बड़ौदा, छावनी सामान्य अस्पताल, कॉल्विन व बेली अस्पताल में कुल 201 यूनिट रक्तदान हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा सहित अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता, पैरा ओलंपिक टेबल टेनिस खिलाड़ी, महारक्तदानी व कई अन्य आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ रक्तदान शिविर शाम पांच बजे तक चलता रहा। इस दौरान मोती लाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय (कॉल्विन) में प्रमुख अधीक्षक डॉ. एसके चौधरी ने शिविर का शुभारंभ किया। उनके साथ चिकित्सा प्रभारी डॉ. माया देवी, डॉ. नाहिदा खातून, डॉ. रामचंद्र, कुलदीप, राजेश कुमार व मैनेजर ज्ञानेंद्र सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं कॉल्विन में 27 यूनिट रक्तदान हुआ। तेज बहादुर सप्रू अस्पताल (बेली) में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने स्वयं रक्तदान करके शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान बेली अस्पताल में कुल 25 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भावना शर्मा, हेमंत शुक्ला, अजय मिश्रा, राजीव मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 19:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




World Blood Donor Day : रक्तदाताओं के जोश ने गर्मी को दी मात, 201 यूनिट रक्त एकत्रित #CityStates #Prayagraj #WorldBloodDonorDay #WorldBloodDonorDay2026Theme #RaktdanDivas #SubahSamachar