Cancer: कैंसर बनता जा रहा युवाओं का जानलेवा दुश्मन, दिल्ली की ये रिपोर्ट पढ़कर आप भी हो जाएंगे परेशान
कैंसर वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट के मुताबिक कैंसर दुनियाभर में मौत का एक बड़ा कारण है। साल 2020 में इससे लगभग 10 मिलियन (1 करोड़) लोगों की मौतें हुईं, यानी हर छह मौतों में से लगभग एक मौत कैंसर के कारण हो रही है। ब्रेस्ट, फेफड़े, कोलन, रेक्टम और प्रोस्टेट कैंसर सबसे ज्यादा मौतों का कारण बन रहे हैं।पिछले एक-दो दशकों में जिस गति से कैंसर और इससे मौत के मामले बढ़ रहे हैं, उसने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टेंशन और भी बढ़ा दी है। वैश्विक स्तर पर कैंसर के बढ़ते मामलों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसकी रोकथाम, पहचान और इलाज को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर साल 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे मनाया जाता है। इसी बीच दिल्ली की एक सरकारी रिपोर्ट और भी चिंता बढ़ाती जा रही है। इसके मुताबिक पिछले दो दशकों में दिल्ली में कैंसर से होने वाली हर तीन में से एक मौत 44 साल से कम उम्र के लोगों में हुई है। ये कम उम्र के लोगों में बढ़ती इस बीमारी और इससे मौत के खतरे को लेकर सावधान करती है। आखिर कैंसर कम उम्र वालों की जान का दुश्मन क्यों बनता जा रहा है, आइए इसे समझते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 03, 2026, 14:02 IST
Cancer: कैंसर बनता जा रहा युवाओं का जानलेवा दुश्मन, दिल्ली की ये रिपोर्ट पढ़कर आप भी हो जाएंगे परेशान #HealthFitness #National #WorldCancerDay2026 #CancerDeathsBefore45 #DelhiGovernmentCancerDeathData #CancerPrevention #वर्ल्डकैंसरडे2026 #कैंसरसेबढ़तीमौतें #कैंसरजागरूकता #SubahSamachar
