World Cancer Day 2026: महिलाओं में स्तन कैंसर ही नहीं, इस खतरनाक कैंसर के भी तेजी से बढ़ रहे हैं मामले
ब्रेस्ट कैंसर, महिलाओं में सबसे कॉमन कैंसर का प्रकार है। एक अनुमान के अनुसार 8 में से एक महिला को इस कैंसर का खतरा होता है। समय पर अगर इसका निदान हो जाए तो उपचार के माध्यम से जान बचाना और कैंसर को बढ़ने से रोकने में मदद मिल सकती है। ब्रेस्ट कैंसर की शिकार 39 में से एक महिला की मौत हो जाती है। ब्रेस्ट कैंसर के साथ-साथ महिलाओं में ओवेरियन कैंसर भी बड़ा खतरा बनकर उभरा है। इसे ब्रेस्ट कैंसर की तरह ही खतरनाक माना जाता है, निदान के बाद इस कैंसर की शिकार महिला कीजीवन अवधि एक-दो साल तक की मानी जाती है। ओवरी में कोशिकाओं के असामान्य विकास की समस्या इसमें कैंसर का कारण बन सकती है। उम्र बढ़ने के साथ और शरीर का वजन अधिक होना इस कैंसर के प्रमुख कारकों में से एक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता होती है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 03, 2026, 18:15 IST
World Cancer Day 2026: महिलाओं में स्तन कैंसर ही नहीं, इस खतरनाक कैंसर के भी तेजी से बढ़ रहे हैं मामले #HealthFitness #National #WorldCancerDay2026 #OvarianCancerSymptoms #OvarianCancerRisk #वर्ल्डकैंसरडे2026 #विश्वकैंसरदिवस #ओवरीमेंकैंसर #SubahSamachar
