विश्व हृदय दिवस: जेन-जी की इस आदत को डॉक्टर्स ने बताया दिल के लिए खतरनाक, बीपी-हार्ट रेट दोनों बढ़ने का खतरा

हाल के वर्षों में जिस तरह से कम उम्र के लोगों में हार्ट अटैक और इससे मौत के मामले बढ़ते हुए देखे गए हैं, ये किशोरों लेकर वयस्कों और बुजुर्गों तक सभी के लिए चिंता बढ़ाने वाला है। मसलन किसी भी उम्र वाले को दिल की बीमारियों से सुरक्षित नहीं माना जा सकता है। जेन-जी (14 से 29 वर्ष) की उम्र वालों को विशेषज्ञ खास तौर पर इस खतरे को लेकर सावधानी बरतते रहने की सलाह दे रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिस तरह से इस उम्र वाले लोगों की दिनचर्या और खान-पान बिगड़ता जा रहा है इसने जोखिमों को और भी बढ़ा दिया है। आज विश्व हृदय दिवस है, हर साल 29 सितंबर को कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों के बारे में दुनियाभर में जागरूकता बढ़ाने और दिल की समस्याओं को लेकर कम उम्र से ही अलर्ट रहने के उद्देश्य से वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है। हार्ट डे के इस साल का थीम है- डॉन्ट मिस अ बीट। इसमें दिल की बीमारी के छिपे हुए या हल्के स्तर के शुरुआती संकेतों को पहचानने पर ध्यान देने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि आगे चलकर कोई गंभीर समस्या न हो। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, जब भी बात दिल की सेहत की आती है तो हम सभी का ध्यान डाइट और एक्सरसाइज पर जाता है, पर क्या आप जानते हैं कि हार्ट को हेल्दी रखने के लिए अच्छी नींद भी उतनी ही जरूरी है

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 29, 2026, 12:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




विश्व हृदय दिवस: जेन-जी की इस आदत को डॉक्टर्स ने बताया दिल के लिए खतरनाक, बीपी-हार्ट रेट दोनों बढ़ने का खतरा #HealthFitness #National #SleepAndHeartHealth #HowMuchSleepForHeartHealth #WorldHeartDay2026 #LackOfSleepAndHeart #दिलकेलिएकितनीनींदजरूरी #हार्टहेल्थटिप्स #नींदऔरब्लडप्रेशर #अच्छीनींदकेफायदे #SubahSamachar