World Kidney Day 2026: शुगर-बीपी नहीं रहता कंट्रोल तो किडनी से भी धो बैठेंगे हाथ, लापरवाही कहीं पड़ न जाए भारी
किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक है। भले ही ये अंग काफी छोटा सा होताहै, लेकिन शरीर के कामकाज में इसकी बड़ी भूमिका होती है। किडनी रोजाना लगभग 130-140 लीटर खून को छानकर उसमें से जहरीले पदार्थ, अपशिष्ट जैसे यूरिया-क्रिएटिनिनऔर अतिरिक्त पानी को बाहरनिकालती है। किडनी की ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके अलावा इलेक्ट्रोलाइट्स (सोडियम, पोटेशियम) का संतुलन बनाए रखने, रक्त के pH स्तर को नियंत्रित करने जैसे इस छोटे से अंग के कई बड़े-बड़े काम हैं। हालांकि दुनियाभर में किडनी से संबंधित बीमारियों के मामले भीतेजी से बढ़ते जा रहे हैं। कम उम्र के लोगों में भी इसका खतरा देखा जा रहा है। किडनी की समस्याओं पर अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो इससे किडनी फेलियर तक का खतरा रहता है जिसे जानलेवा माना जाता है। किडनी की बीमारियों के लिए लाइफस्टाइल-खानपान में गड़बड़ी को प्रमुख माना जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि अगर आपका ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल अक्सर बढ़ा हुआ रहता है तो इससे भी किडनी खराब होने का जोखिम काफी बढ़ सकता है
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 10, 2026, 13:57 IST
World Kidney Day 2026: शुगर-बीपी नहीं रहता कंट्रोल तो किडनी से भी धो बैठेंगे हाथ, लापरवाही कहीं पड़ न जाए भारी #HealthFitness #National #WorldKidneyDay2026 #KidneyDiseaseRisk #HighBloodPressure #Diabetes #KidneyDiseaseRiskFactors #वर्ल्डकिडनीडे2026 #क्रॉनिककिडनीडिजीज #SubahSamachar
