World Malaria Day 2026: कब मनाया जाता है मलेरिया दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व

World Malaria Day 2026: हर साल अप्रैल के महीने में विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। यह दिन लोगों को मलेरिया जैसी घातक बीमारी के प्रति जागरूक करने और इसके रोकथाम के उपायों को फैलाने के लिए समर्पित है। मलेरिया, जिसे मच्छर जनित बिमारी कहा जाता है, दुनिया के कई देशों में अभी भी जानलेवा साबित हो रही है। हर साल लाखों लोग मलेरिया से प्रभावित होते हैं, लेकिन सही जानकारी और बचाव के तरीकों के अभाव में यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस दिन स्वास्थ्य विशेषज्ञ, सरकारी और गैर-सरकारी संगठन मलेरिया से बचाव, समय पर उपचार और मच्छर जनित बीमारियों के प्रति लोगों को शिक्षित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करते हैं। जागरूकता बढ़ाने से न केवल जान बचती है, बल्कि समाज में मलेरिया जैसी बीमारियों का नियंत्रण भी आसान होता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 23, 2026, 09:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




World Malaria Day 2026: कब मनाया जाता है मलेरिया दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व #HealthFitness #National #WorldMalariaDay2026 #SubahSamachar