Fever Risk Factors: बार-बार हो रहा है बुखार? कैसे जानें ये वायरल फीवर है या मलेरिया
मौसम बदलते ही बुखार होना काफी आम है, इसका कोई भीशिकार हो सकता है। हालांकि जब बुखार बरसात के दिनों में आ रहा हो, साथ में जोड़ों-पैरों में दर्द की समस्या भी बनी रहती हो तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। ये मच्छरों के कारण होने वाली बीमारियों जैसे डेंगू-मलेरिया या फिर चिकनगुनिया का संकेत भी हो सकता है। अक्सर हम सभी बुखार को सामान्य वायरल फीवर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कई बार यही लापरवाही बड़ी परेशानी का कारण बन जाती है। खासकर अगर बुखार बार-बार ठंड लगने, कंपकंपी, पसीना और कमजोरी के साथ हो रहा हो तो और भी सतर्क हो जाना जरूरी है। ये मलेरिया का संकेत हो सकता है। मलेरिया फीवर के बारे में लोगों को जागरूक करने और इसके खिलाफ वैश्विक प्रयासों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। इस बीमारी को लेकर लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि कैसे जाने हमें जो बुखार हो रहा है वो मलेरिया है या फिर सामान्य वायरल फीवर
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 24, 2026, 14:07 IST
Fever Risk Factors: बार-बार हो रहा है बुखार? कैसे जानें ये वायरल फीवर है या मलेरिया #HealthFitness #National #WorldMalariaDay2026 #CausesOfMalaria #SymptomsOfMalaria #MalariaSymptomsVsFlu #विश्वमलेरियादिवस2026 #मलेरियाकेलक्षण #मलेरिया #SubahSamachar
