World: मेलबर्न में महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा चोरी; नेपाल में सोशल मीडिया से जुड़ा विवादित विधेयक वापस

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में महात्मा गांधी की 426 किलोग्राम वजनी कांस्य प्रतिमा चोरी हो गई है। यह प्रतिमा ऑस्ट्रेलियन इंडियन कम्युनिटी सेंटर के बाहर लगी थी और भारतीय समुदाय के लिए सांस्कृतिक व ऐतिहासिक महत्व रखती थी। भारत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ऑस्ट्रेलिया अधिकारियों के समक्ष उठाया है और कार्रवाई की मांग की है। विदेश मंत्रालय प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हम महात्मा गांधी की प्रतिमा के विनाश और चोरी की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि हमने ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों से आग्रह किया है कि इस चोरी की तत्काल जांच हो, प्रतिमा को वापस लाया जाए और दोषियों को दंडित किया जाए। यह प्रतिमा नई दिल्ली स्थित इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस ने ऑस्ट्रेलिया को उपहार में दी थी। इसका उद्घाटन 12 नवंबर 2021 को ऑस्ट्रेलिया के तत्कालीन प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने किया था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 04, 2026, 05:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




World: मेलबर्न में महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा चोरी; नेपाल में सोशल मीडिया से जुड़ा विवादित विधेयक वापस #World #International #WorldNews #WorldNewsInHindi #SubahSamachar