World: नाइजीरिया में सैन्य कार्रवाई में 45 उग्रवादियों की मौत; केन्या में भारी बारिश से 23 की मौत

नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी राज्य कत्सिना में सेना और उग्रवादियों के बीच हुई भीषण झड़पों में 45 उग्रवादियों के मारे जाने की खबर है। यह घटना शुक्रवार को दानमुसा क्षेत्र में हुई। राज्य के आंतरिक सुरक्षा और गृह मामलों के आयुक्त, नासिर मुआजू ने एक बयान में बताया कि यह झड़प गुरुवार को उग्रवादियों द्वारा मवेशी चोरी की कोशिश के बाद हुई। जिसमें उग्रवादियों और सेना के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 45 उग्रवादियों को ढेर कर दिया गया। नाइजीरिया देश के उत्तरी क्षेत्रों में विभिन्न सशस्त्र समूहों से जूझ रहा है। जिनमें बोको हराम और उसके गुट, इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस (ISWAP), IS-लिंक्ड लकुरवा, और अपहरण, फिरौती और अवैध खनन में विशेषज्ञता रखने वाले अन्य डाकू समूह शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, नाइजीरिया में हजारों लोग इन संघर्षों में मारे जा चुके हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 08, 2026, 04:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




World: नाइजीरिया में सैन्य कार्रवाई में 45 उग्रवादियों की मौत; केन्या में भारी बारिश से 23 की मौत #World #International #WorldNews #SubahSamachar