World: पाकिस्तान में सुरक्षा बलों की आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में करीब 20 आतंकी ढेर

पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मुठभेड़ में करीब 20 आतंकियों को ढेर कर दिया है। खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा बलों ने पांच अलग-अलग खुफिया अभियानों में 13 आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना की मीडिया विंग आईएसपीआर ने रविवार को बताया कि ये अभियान 6 और 7 मार्च को चलाए गए थे। सबसे बड़ी कार्रवाई बाजौर जिले में हुई, जहां भीषण गोलाबारी के बाद पांच आतंकियों को ढेर कर दिया गया। इसके अलावा बन्नू, डेरा इस्माइल खान, खैबर और दक्षिण वजीरिस्तान जिलों में हुई मुठभेड़ों में आठ अन्य आतंकी मारे गए। पाकिस्तान के पंजाब में TTP के 4 आतंकवादी मारे गए पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने रविवार रात पंजाब प्रांत में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के चार आतंकवादियों को मार गिराया। पंजाब पुलिस के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (CTD) के अनुसार, पंजाब का डेरा गाजी खान जिला एक बड़े आतंकवादी हमले से बाल-बाल बच गया, क्योंकि 'फितना अल-खवारिज' (TTP) के चार आतंकवादी सीमावर्ती गांव जोतार के पास CTD के साथ गोलीबारी में मारे गए। CTD ने कहा, 'इलाके में लगभग 15 आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद एक खुफिया ऑपरेशन चलाया, जिन्होंने DG खान में पुलिस चेकपॉइंट और अन्य सरकारी ठिकानों पर हमला करने की योजना को अंतिम रूप दिया था। जैसे ही काउंटर टेरेरिज्म टीम उस जगह पर पहुंची, आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सीटीडी के कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप चार आतंकवादी मारे गए। 11 अन्य आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। आतंकवादियों के पास से राइफल, गोला-बारूद और विस्फोटक सामान समेत हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 09, 2026, 06:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




World: पाकिस्तान में सुरक्षा बलों की आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में करीब 20 आतंकी ढेर #World #International #WorldNews #Pakistan #SubahSamachar