World Updates: क्रीमिया पर यूक्रेनी हमलों में 5 लोगों की मौत, पेट्रोल बिक्री पर लगी रोक
रूस के कब्जे वाले क्रीमिया में यूक्रेनी हमलों में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए। इसे देखते हुए अधिकारियों ने रविवार को आम लोगों के लिए पेट्रोल की बिक्री रोक दी। यूक्रेन ने काला सागर प्रायद्वीप पर ईंधन की आपूर्ति शृंखलाओं पर हमले तेज कर दिए हैं। क्रेमलिन की तरफ से नियुक्त क्रीमिया के प्रमुख गवर्नर सर्गेई अक्स्योनोव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि स्थानीय गैस स्टेशन, गैर-सरकारी कंपनियों और आम लोगों को ईंधन की बिक्री अनिश्चित काल के लिए रोक देंगे। अक्स्योनोव ने कहा, ईंधन सिर्फ उन सरकारी एजेंसियों को बेचा जाएगा जो क्रीमिया गणराज्य के कामकाज और सुरक्षा को सुनिश्चित करती हैं। मैं सभी से शांत रहने और जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने की अपील करता हूं। एजेंसी यूक्रेन लगातार ईंधन आपूर्ति को बना रहा निशाना हाल के हफ्तों में यूक्रेनी सेना ने बार-बार क्रीमिया की ईंधन आपूर्ति को निशाना बनाया है। इससे 2014 में रूस द्वारा अवैध रूप से कब्जा किए जाने के बाद से इस क्षेत्र में सबसे बड़ा ऊर्जा संकट पैदा हो गया है। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, रूस केवल ताकत की भाषा समझता है। हमारी लंबी दूरी की ताकत निश्चित रूप से शांति के लिए काम कर रही है। जेलेंस्की ने अभियान में शामिल यूक्रेनी सेनाओं की तारीफ की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 22, 2026, 02:38 IST
World Updates: क्रीमिया पर यूक्रेनी हमलों में 5 लोगों की मौत, पेट्रोल बिक्री पर लगी रोक #World #International #WorldNewsUpdates #Bangladesh #GazaWar #Israel #Pakistan #Us #Syria #Afghanistan #WorldNews #WorldUpdates #SubahSamachar
