World News: यूएन की रिपोर्ट में दावा- 2025 में एशिया प्रशांत में 114 अरब USD का साइबर अपराध; 80+ देशों में असर

संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में साइबर गिरोहों ने एशिया प्रशांत के लोगों को 114.1 अरब डॉलर तक का चूना लगाया, जो इस क्षेत्र के कई देशों की जीडीपी से भी अधिक है। संयुक्त राष्ट्र ड्रग्स और अपराध कार्यालय (यूएनओडीसी) ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि चीनी मूल के इन गिरोहों का नेटवर्क म्यांमार और लाओस से पूर्वी तिमोर, प्रशांत द्वीप समूह और अफ्रीका तक फैल गया है। दावा है कि इनके केंद्रों में 80 से अधिक देशों के लोगों को नौकरी का झांसा देकर जबरन ठगी करवाई जाती है। ये गिरोह कॉरपोरेट फ्रेंचाइजी की तरह काम कर रहे हैं, जो मनी लॉन्ड्रिंग और डाटा चोरी जैसी गतिविधियों को धड़ल्ले से अंजाम दे रहे हैं। बांग्लादेश अगले साल कर सकता है बिम्सटेक शिखर सम्मेलन की मेजबानी बांग्लादेश 2027 में बिम्सटेक शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर सकता है। बिम्सटेक के महासचिव इंद्र मणि पांडे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन की 30वीं वर्षगांठ का वर्ष 2027 बांग्लादेश की अध्यक्षता का दूसरा और अंतिम वर्ष भी होगा। पांडे ने कहा कि बिम्सटेक के तहत सभी इस तरह की पहल सदस्य देशों की आपसी सहमति से की जाती हैं। हमारे विशेषज्ञों, वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों की बैठकों में सहयोग के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की नियमित समीक्षा की जाती है, जिससे नए क्षेत्रों को जोड़ा जाता है। गौरतलब है कि बिम्सटेक में सात सदस्य देश हैं। इनमें बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड शामिल हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 22, 2026, 04:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
World International



World News: यूएन की रिपोर्ट में दावा- 2025 में एशिया प्रशांत में 114 अरब USD का साइबर अपराध; 80+ देशों में असर #World #International #SubahSamachar