World: अमेरिका में रक्षा, परमाणु अनुसंधान से जुड़े वैज्ञानिक हो रहे लापता, ट्रंप सरकार ने दिए जांच के आदेश
अमेरिका में अंतरिक्ष, रक्षा और परमाणु अनुसंधान से जुड़े 10 प्रमुख वैज्ञानिकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत या गुमशुदगी मामले में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। राष्ट्रपति ने बेहद इसे गंभीर मामला बताया है। रिपब्लिकन सांसद एरिक बर्लिसन ने इसके पीछे चीन, रूस, ईरान के संलिप्तता की आशंका जताई है। व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि प्रशासन एफबीआई के साथ मिलकर सभी मामलों की समीक्षा कर रहा है। गौरतलब है कि जुलाई 2023 से अब तक नासा, लॉस एलामोस और एमआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ या तो मृत पाए गए हैं या लापता हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 05:46 IST
World: अमेरिका में रक्षा, परमाणु अनुसंधान से जुड़े वैज्ञानिक हो रहे लापता, ट्रंप सरकार ने दिए जांच के आदेश #World #International #WorldNews #Us #DonaldTrump #SubahSamachar
