विश्व मुस्कान दिवस: आपकी मुस्कान सामने वाले के मन पर कैसे डालती है असर?

World Smile Day 2026: हर साल अक्तूबर के पहले शुक्रवार को विश्व मुस्कान दिवस मनाया जाता है। मुस्कान को अक्सर खुशी, अपनापन और सकारात्मकता से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन इसका असर सिर्फ चेहरे तक सीमित नहीं रहता। किसी तनाव भरे दिन में किसी अपने की एक सच्ची मुस्कान माहौल को हल्का कर सकती है और सामने वाले को भावनात्मक सहारा दे सकती है। वहीं, गलत समय पर या व्यंग्य के भाव में दी गई मुस्कान किसी व्यक्ति को आहत भी कर सकती है। यही वजह है कि मुस्कान को सिर्फ चेहरे की एक प्रतिक्रिया नहीं, बल्कि एक सामाजिक संकेत के रूप में भी देखा जाता है। मुस्कान सामने वाले को यह महसूस करा सकती है कि वह स्वीकार किया जा रहा है, उसकी बात सुनी जा रही है या उसके साथ कोई खड़ा है। इस लेख में जानिए एक छोटी सी मुस्कान हमारे मूड, रिश्तों और आसपास के लोगों पर कैसे असर डाल सकती है और कब यही मुस्कान गलत संदेश भी दे सकती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 29, 2026, 12:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




विश्व मुस्कान दिवस: आपकी मुस्कान सामने वाले के मन पर कैसे डालती है असर? #HealthFitness #National #WorldSmileDay2026 #SubahSamachar