World: व्हाइट हाउस से लेविट विदा, ट्रंप ने नई भूमिका भी बताई; इस्राइल का दावा- गाजा में हमास के कमांडर पर हमला
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट इस माह के अंत में अपना पद छोड़ देंगी। 28 वर्ष लेविट इस पद को संभालने वाली सबसे कम उम्र की सचिव रहीं। लेविट ट्रंप के 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' आंदोलन की प्रमुख समर्थक रही हैं। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्हें अपनी "सबसे भरोसेमंद सहयोगियों" में से एक बताया। उन्होंने कहा कि लेविट अपने बच्चों और परिवार के साथ अधिक समय बिताने के लिए पद छोड़ रही हैं। ट्रंप ने उनके फैसले को समझने और सम्मान करने की बात कही। लेविट अब उनकी शीर्ष बाहरी सलाहकार और रिपब्लिकन पार्टी में एक प्रभावशाली आवाज होंगी। लेविट ने मई में अपनी दूसरी बेटी के जन्म के बाद हाल ही में व्हाइट हाउस लौटी थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि वह प्रेस सचिव के रूप में अपने बच्चों के लिए सर्वश्रेष्ठ मां नहीं बन पा रही थीं। ट्रंप ने उनके उत्तराधिकारी के लिए कोई योजना नहीं बताई है। इस्राइल का दावा- गाजा में ड्रोन से हमले में हमाल कमांडर को निशाना बनाया
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 13, 2026, 02:11 IST
World: व्हाइट हाउस से लेविट विदा, ट्रंप ने नई भूमिका भी बताई; इस्राइल का दावा- गाजा में हमास के कमांडर पर हमला #World #International #SubahSamachar
