World: हंता वायरस को लेकर WHO ने 12 देशों को किया अलर्ट; दक्षिण कोरिया-अमेरिका रक्षा वार्ता अगले सप्ताह

दुनिया भर में बढ़ती चिंता के बीच, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने गुरुवार को पुष्टि की है कि क्रूज शिप पर फैले संक्रमण से जुड़े हंता वायरस के पांच मामले सामने आए हैं, जबकि तीन अन्य मामलों पर अभी भी शक बना हुआ है। गंभीर सांस संबंधी बीमारी के कुल आठ मामले मिले हैं, जिनमें तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से पांच मामलों में एंडीज वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।डब्ल्यूएचओ ने अब उन 12 देशों को सूचित किया है, जिनके नागरिक यात्रा के दौरान पहले ही दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित सुदूर ब्रिटिश क्षेत्र सेंट हेलेना में क्रूज जहाज 'एमवी होंडियस' से उतर गए थे। इन 12 देशों में कनाडा, डेनमार्क, जर्मनी, नीदरलैंड्स, न्यूजीलैंड, सेंट किट्स एंड नेविस, सिंगापुर, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, टर्की, यूनाइटेड किंगडम और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका शामिल हैं। डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेसस ने जिनेवा में मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि अगर सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े कदम तेजी और सही तरीके से उठाए गए, तो फिलहाल एजेंसी को उम्मीद है कि यह संक्रमण 'सीमित' ही रहेगा। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि कई देशों में यात्रियों और उनके संपर्क में आए लोगों की जांच जारी है, इसलिए आगे और मामले सामने आ सकते हैं। डब्ल्यूएचओ ने बताया कि अर्जेंटीना की लैब्स से करीब 2,500 हंतावायरस टेस्ट किट पांच देशों को भेजी जा रही हैं। 'एमवी होंडियस' शिप के डच ऑपरेटर ओशनवाइड एक्सपेडिशन्स ने मीडिया को बताया कि जहाज पर कुल 149 लोग मौजूद हैं। इनमें 23 अलग-अलग देशों के लोग शामिल हैं।इसी बीच 'एमवी होंडियस' शिप से अलग किए गए दो संदिग्ध हंतावायरस मरीज स्पेन के कैनेरी द्वीप समूह में एक ग्राउंडेड एयर एंबुलेंस में ही रुके हुए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 08, 2026, 01:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




World: हंता वायरस को लेकर WHO ने 12 देशों को किया अलर्ट; दक्षिण कोरिया-अमेरिका रक्षा वार्ता अगले सप्ताह #World #International #WorldUpdates #WorldUpdatesOf08May #WorldNews #India-uaeTies #Who #HantaVirus #SouthKorea-usTalks #SubahSamachar