World News: ट्रंप चीन दौरे पर, जिनपिंग से होगी मुलाकात; एक्शन में हंगरी की नई सरकार, मंत्रियों ने पद संभाले
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को (अमेरिकी समयानुसार) चीन की यात्रा पर रवाना हो गए। वह राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य व्यापार संबंधों को सुगम बनाना है। दोनों देशों के बीच व्यापार शुल्क को लेकर तनाव है। ट्रंप ने कहा कि वे शी जिनपिंग के साथ कई मुद्दों पर बात करेंगे। उन्होंने ईरान के मुद्दे को कम महत्व दिया। ट्रंप के अनुसार, ईरान का मामला "नियंत्रण में" है। उनके साथ एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी है। इसमें राज्य सचिव मार्को रुबियो और रक्षा सचिव पीट हेगसेथ शामिल हैं। टेस्ला के एलन मस्क और एप्पल के टिम कुक सहित शीर्ष अमेरिकी कंपनियों के प्रमुख भी बीजिंग में होंगे। हंगरी में 16 साल बाद नई सरकार, मंत्रियों ने संभाले पदभार यूरोपीय देश हंगरी में 16 साल के बाद व्यवस्था बदल गई है। मंत्रियों ने पदभार संभाल लिए हैं।हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में मंगलवार को प्रधानमंत्री पीटर मैग्यार के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल मंत्रियो कोशपथ दिलाई गई। सत्ता हस्तांतरण से पहले मैग्यार की प्रो-यूरोपीय तिस्ज़ा पार्टी ने पिछले महीने ओर्बन की फ़िडेज़ पार्टी को हराकर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया। इसी के साथ 16 साल से चला आ रहा ओर्बन के राजनीतिक सिस्टम का पटाक्षेप हो गया है। पीटर मैग्यार ने अपनी नीतियों का संकेत देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व वाली नई सरकार सभी हंगरीवासियों की होगी और मंत्री राष्ट्र सेवा की भावना के साथ काम करेंगे। मैग्यार ने भ्रष्टाचार पर कार्रवाई, सार्वजनिक धन की वसूली, लोकतांत्रिक संस्थाओं को बहाल करने जैसे लुभावने वादे भी किए। नई सरकार में 16 मंत्रालय हैं, जिनमें स्वास्थ्य, पर्यावरण और शिक्षा के लिए अलग विभाग हैं। इसका लक्ष्य यूरोपीय संघ के जमे हुए करीब 17 अरब यूरो के फंड को वापस लाना है, जिस पर विदेश मंत्री अनीता ओर्बन ने भी जोर दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 00:49 IST
World News: ट्रंप चीन दौरे पर, जिनपिंग से होगी मुलाकात; एक्शन में हंगरी की नई सरकार, मंत्रियों ने पद संभाले #World #International #SubahSamachar
