Health Alert: स्वाद के चक्कर में कहीं आप भी तो नहीं ले रहे 'स्लो पॉइजन'? डाइटीशियन ने किया अलर्ट

हम जो कुछ भी खाते-पीते हैं, उसका शरीर, दिमाग औरसेहत पर सीधा असर होता है। यही कारण है कि विशेषज्ञ सभी लोगों को अपनी डाइट को ठीक रखने की सलाह देते हैं। हालांकि जिस तरह से युवाओं के खान-पान काट्रेंड देखा जा रहा है वह सेहत के लिए चिंताजनक संकेत हो सकता है। कई बार हमें लगता है कि कभी-कभार जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक या प्रोसेस्ड स्नैक्स खाने से कोई खास फर्क नहीं पड़ता, लेकिन कब ये चीजें हमारे रोजाना के खान-पान का हिस्सा बन जाती हैं इसका पता ही नहीं चलता। डाइटीशियन अलर्ट कर रहे हैं कि ये चीजें मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, टाइप-2 डायबिटीज, फैटी लिवर, हृदय रोग और हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याओं को बढ़ाने वाली हो सकती हैं। ह मारी कई पसंदीदा चीजों में चीनी-नमक की अत्यधिक मात्रा के साथ अनहेल्दी फैट, कृत्रिम रंग, फ्लेवर और प्रिजर्वेटिव हो सकते हैं, जो शरीर में सूजन बढ़ाने और मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करने वाले माने जाते रहे हैं। कहीं आप भी तो रोजाना सेहत के लिए स्लो पॉइजन मानी जाने वाली चीजें नहीं खा-पी रहे हैं

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 30, 2026, 18:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Health Alert: स्वाद के चक्कर में कहीं आप भी तो नहीं ले रहे 'स्लो पॉइजन'? डाइटीशियन ने किया अलर्ट #HealthFitness #National #UltraProcessedFoods #WorstFoodsForHealth #SugaryDrinks #HealthyDiet #स्वस्थखानपान #खराबफूड्स #जंकफूडकेनुकसान #अल्ट्राप्रोसेस्डफूड #SubahSamachar