कुश्ती: बगलडूब दांव लगा बरेका के दीपांशु ने जीती कुश्ती, फाइनल मुकाबले में उत्तर पश्चिम के नीरज से हारे
67वीं पुरुष अखिल भारतीय अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन बरेका के दीपांशु ने बगलडूब दांव लगा पहले एनसीआर रेलवे के उदित को पटकनी दी और सेमीफाइनल जीत लिया। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के कुश्ती केंद्र में हुए प्रतियोगिता के फाइनल में उन्हें उत्तर पश्चिम रेलवे के नीरज से हार मिली। इस तरह उन्होंने प्रतियोगिता में रजत पदक अपने नाम किया। फ्रीस्टाइल 57 किलो में उत्तर रेलवे के अमित ने स्वर्ण, मध्य रेलवे के आतिश तोड़कर ने रजत और पश्चिम रेलवे के सरवन कौशल ने कांस्य पदक जीता। फ्रीस्टाइल 65 किलो भारवर्ग में उत्तर पश्चिम रेलवे के नीरज ने स्वर्ण, बरेका के दीपांशु ने रजत तथा पश्चिम रेलवे के अजय और उत्तर मध्य रेलवे के उदित ने कांस्य पदक हासिल किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 30, 2026, 23:22 IST
कुश्ती: बगलडूब दांव लगा बरेका के दीपांशु ने जीती कुश्ती, फाइनल मुकाबले में उत्तर पश्चिम के नीरज से हारे #CityStates #Varanasi #Blw #Bareka #Deepanshu #Wrestling #SubahSamachar
