दिवाली पूजा 2026: दिवाली के 5 दिनों में क्यों होती है मृत्यु के देवता यमराज की पूजा?
Yamraj Puja on Diwali: दीपावली केवल एक दिन का पर्व नहीं, बल्कि पूरे पांच दिनों का एक महाउत्सव है। शास्त्रों में धनतेरस से लेकर भाई दूज तक की इन पांच पावन तिथियों के समूह को 'यम पंचक' कहा जाता है। यह समय मृत्यु के देवता यमराज की विशेष आराधना के लिए समर्पित है। यम पंचक न केवल दीप जलाने का पर्व है, बल्कि यह कठोपनिषद के प्रसिद्ध 'यम-नचिकेता संवाद' की भी याद दिलाता है, जो हमें जीवन, मृत्यु और आत्मा के गूढ़ रहस्य का बोध कराता है। पांचों दिन संध्याकाल में घर के मुख्य द्वार के बाहर दक्षिण दिशा (यम की दिशा) में यमदेव के निमित्त दीपक जलाया जाता है। जानिए इन पांचों दिनों में यम पूजन का क्या महत्व और विधान है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 09:26 IST
दिवाली पूजा 2026: दिवाली के 5 दिनों में क्यों होती है मृत्यु के देवता यमराज की पूजा? #Festivals #National #ChotiDiwali2026 #Diwali2026 #YamrajPujaOnChotiDiwali #YamrajPujaOnChotiDiwaliInHindi #Diwali2026SignificanceAndRitualsInHindi #SubahSamachar
