Yamuna City: नोएडा एयरपोर्ट से आज पहली कार्गो फ्लाइट, एयर इंडिया सेट्स ने 80 एकड़ में तैयार किया है हब

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्री विमानों के उड़ान भरने के बाद आज से कार्गो सेवा भी शुरू होगी। यहां से बुधवार सुबह 5:30 बजे पहली घरेलू कार्गो फ्लाइट उड़ान भरेगी। इसी के साथ इस क्षेत्र में कारोबार को भी रफ्तार मिलेगी। जुलाई से नियमित सेवा शुरू हो जाएगी। इसके अलावा नोएडा एयरपोर्ट से अकासा एयरलाइंस ने भी मंगलवार से सेवा शुरू कर दी। एयर इंडिया सेट्स की ओर से कार्गो उड़ानों के लिए एयरपोर्ट में तैयारी की गई है। कपनी ने नोएडा एयरपोर्ट से मध्य पूर्व, दक्षिण पूर्व एशिया और यूरोप तक नेटवर्क जोड़ने की तैयारी की है। नियमित कार्गो उड़ानें शुरू होने के बाद नोएडा एयरपोर्ट पर मजबूत एयर कार्गो इकोसिस्टम बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। एयर इंडिया सेट्स ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगभग 80 एकड़ में कार्गो हब तैयार किया है। यहां से कार्गो की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं मिलेंगी। पहले चरण में कार्गो की वार्षिक क्षमता 2.55 लाख मीट्रिक टन है। यहां कार्गो टर्मिनल, वेयरहाउस, ट्रकिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल मैनेजमेंट सिस्टम तैयार किया गया है। इसमें फ्रेट फॉरवार्डर्स के लिए वेयरहाउस सुविधा, कंसोलिडेशन सेंटर, ट्रकाें की आवाजाही, डिजिटल शिपमेंट जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। पहले दिन 762 लोगों ने भरी थी उड़ान यमुना सिटी। एयरपोर्ट से पहले दिन 762 लोगों ने उड़ान भरी थी। पहली फ्लाइट लखनऊ से यात्रियों को लेकर आई थी और फिर बंगलुरू के लिए रवाना हुई थी। इसमें 161 लोग सवार थे। अमृतसर जाने वाली फ्लाइट में 110 टिकटें बुक हुई थीं। हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट में नोएडा से 159 लोगों ने बुकिंग की थी। जबकि शाम को लखनऊ जाने वाली फ्लाइट में 146 टिकटें बुक की गई थी। किसानों को लेकर एयरपोर्ट से पहली उड़ान भरने वाले विमान से 186 लोगों ने यात्रा की थी। बंगलूरू, नवी मुंबई और जम्मू के लिए भी सेवा शुरू नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से वाणिज्यिक उड़ान शुरू होने के अगले दिन मंगलवार को अकासा एयर ने नवी मुंंबई और बंगलूरू के लिए हवाई सेवा शुरू की। इसी के साथ इंडिगो ने भी जम्मू के लिए अपनी नियमित सेवा शुरू कर दी। एयरपोर्ट पर दूसरे दिन 12 विमान उतरे और सभी अलग अलग शहरों के लिए उड़ान भरी। अकासा एयर की पहली फ्लाइट सुबह नवी मुंबई से सुबह 9:35 बजे नोएडा पहुंची। यही फ्लाइट 10:15 बजे यात्रियों को लेकर रवाना हुई और दोपहर 12:30 बजे नवी मुंबई पहुंची। नवीं मुंबई की फ्लाइट को लेकर भी एयरपोर्ट में लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लोगों का कहना था कि दिल्ली के मुकाबले यह एक बेहतर और सुविधाजनक विकल्प बन सकता है। नवी मुंबई के लिए यात्रियों में उत्साह देखा गया। अकासा एयर ने नवी मुंबई के साथ बंगलूरू के लिए नियमित उड़ानें शुरू की हैं। दोनों मार्गों पर हर दिन उड़ानें संचालित की जाएंगी। वहीं, बंगलूरू से अकासा की फ्लाइट शाम 4:25 बजे रवाना हुई, जो शाम 7:15 बजे नोएडा पहुंची। इसी फ्लाइट ने नोएडा से 7:55 बजे उड़ान भरी और रात 11 बजे यात्रियों को लेकर बंगलूरू पहुंची। हवाई अड्डे पर मनाया गया जश्न, यात्रियों को दिए तोहफे अकासा एयर की उड़ाने शुरू होने पर एयरपोर्ट पर केक काटकर जश्न मनाया गया। एयर लाइन की ओर से नवी मुंबई की पहली उड़ान बुक करने वाले परिवार को उपहार देकर उनका उत्साह भी बढ़ाया गया। अकासा एयर के सह-संस्थापक और मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी आनंद श्रीनिवासन ने इस दौरा कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से परिचालन शुरू करना कंपनी की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। नोएडा एयरपोर्ट के उपाध्यक्ष क्रिस्टोफ श्नेलमान ने कहा कि अकासा एयर के जुड़ने से यात्रियों के लिए यात्रा के अधिक विकल्प उपलब्ध होंगे और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। नोएडा एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद दूसरे दिन इंडिगो की सभी तय उड़ानें समय पर संचालित हुईं। लखनऊ, हैदराबाद, बंगलूरू, जम्मू और अमृतसर के लिए उड़ान सेवाएं जारी रही। इंडिगो ने दूसरे दिन जम्मू के लिए अपनी नियमित सेवाएं भी शुरू कर दी। मंगलवार को एयरपोर्ट पर कुल 12 विमान उतरे और उड़ान भरे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 00:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna City: नोएडा एयरपोर्ट से आज पहली कार्गो फ्लाइट, एयर इंडिया सेट्स ने 80 एकड़ में तैयार किया है हब #CityStates #DelhiNcr #Noida #YamunaCity #NoidaAirport #FirstCargoFlight #SubahSamachar