Bareilly News: करंट की चपेट में आए युवक की मौत

क्योलाड़िया। लोहे के तार पर कपड़े डालने के दौरान करंट लगने से रंजीत कुमार (22) झुलस गया। उपचार के दौरान शुक्रवार देर शाम उसकी मौत हो गई। रंजीत के घर की छत से बिजली का तार गुजर रहा है। उससे लोहे के तार में करंट उतरने के कारण हादसा हो गया।गांव अंबरपुर निवासी मुन्नालाल ने बताया कि उनका बेटा रंजीत कुमार (22) शुक्रवार को कपड़े धोकर सुखाने के लिए लोहे के तार पर डालने गया था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। वह झुलसकर बेहोश हो गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां इलाज के दौरान देर शाम रंजीत ने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।एक साल पहले हुई थी शादीमाया देवी ने बताया कि उनके बेटे रंजीत की शादी एक साल पहले हुई थी। रंजीत की मौत से उसकी पत्नी खुशबू बेहाल हैं। रंजीत दो भाइयों में छोटा था। युवा बेटे की मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है। गांव में नहीं है बंच लाइन, खुले हैं तारग्रामीणों के मुताबिक, गांव में बिजली के तार खुले हैं। बंच केबल नहीं डाला गया है। इससे हादसों की आशंका रहती है। खासकर बरसात और आंधी में खतरा रहता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 03, 2026, 03:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: करंट की चपेट में आए युवक की मौत #YoungManDiesAfterBeingElectrocuted #SubahSamachar