Rohtak News: नींद की गोलियां ज्यादा खाने से युवक की मौत

रोहतक। गांव सैमाण के युवक मोहित (22) ने बुधवार रात को नींद की गोलियां खाकर जान दे दी। स्नातक करने के बाद मोहित घर पर ही रहता था। जांच अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि सैमाण के रहे वाले विनोद मजदूरी करते हैं। उसके दो बेटे व दो बेटियां हैं। छोटा बेटा मोहित बीए करने के बाद घर पर ही रह रहा था। बुधवार शाम को उसने नींद की गोलियां ज्यादा खा लीं। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे महम के सरकारी अस्पताल लेकर गए मगर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे परिजन पीजीआई लेकर आए। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 11, 2026, 18:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: नींद की गोलियां ज्यादा खाने से युवक की मौत #YoungManDiesAfterTakingSleepingPills #SubahSamachar