प्यार का खौफनाक अंत: तीन बच्चों की मां से मोहब्बत करता था शालू, फिर पता चली ऐसी बात; युवक ने चुनी मौत

नौबस्ता थाना क्षेत्र के चंदापुरवा चंद्रनगर में शालू सैनी (23) ने सोमवार को फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी मौत के पीछे तीन बच्चों की मां से प्रेम संबंध और उससे जुड़ा शक सामने आया है। शालू सैनी सब्जी का ठेला लगाता था। पिता विश्राम नमकीन फैक्टरी में काम करते हैं। परिवार में मां रामजानकी और छोटा भाई गोलू हैं। परिजन ने बताया कि सोमवार सुबह मां साढ़ क्षेत्र में बेटी निशा के घर गई थी। पिता और गोलू दोनों फैक्टरी गए थे। देर शाम पिता और भाई लौटे तो शालू का शव फंदे से लटका हुआ था। परिजन ने बताया कि शालू का मोहल्ले में रहने वाली तीन बच्चों की 36 वर्षीय मां से प्रेम प्रसंग था। परिजन ने विरोध कर महिला से दूरी बनाने की सलाह दी। पिता के अनुसार शालू को पता चला कि महिला किसी अन्य से भी फोन पर बातचीत करती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 16, 2026, 22:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




प्यार का खौफनाक अंत: तीन बच्चों की मां से मोहब्बत करता था शालू, फिर पता चली ऐसी बात; युवक ने चुनी मौत #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #UpNews #Suicide #CommittedSuicide #SuicideNews #SubahSamachar