Dehradun: छोटे भाई ने ही की बड़े भाई की हत्या, नशा, फिजूलखर्ची को लेकर हुआ विवाद, गुमराह करने के लिए रची साजिश
देहरादून पटेलनगर क्षेत्र के बुड्ढी गांव में रविवार रात युवक की गोली मारकर हत्या के मामले का दून पुलिस ने महज दस घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई को ही हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पहले अज्ञात हमलावरों द्वारा हत्या की कहानी गढ़कर पुलिस और परिजनों को गुमराह करने की कोशिश की थी। पुलिस के अनुसार 14 जून की रात बुड्ढी गांव निवासी 24 वर्षीय सोहेल हासन को घर के भीतर गोली लगी थी। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। मृतक के चाचा की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 15, 2026, 13:34 IST
Dehradun: छोटे भाई ने ही की बड़े भाई की हत्या, नशा, फिजूलखर्ची को लेकर हुआ विवाद, गुमराह करने के लिए रची साजिश #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #UttarakhandNews #DehradunNews #Dispute #Murder #DehradunCrimeNews #SubahSamachar
