Ayodhya News: शृंगी ऋषि धाम में सरयू नदी में डूबा युवक, मौत

गोसाईगंज। शृंगी ऋषि धाम में बुधवार शाम सरयू नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अंबेडकर नगर के रविपुर निवासी विवेक कुमार साहू (32) के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि विवेक अपने मौसी के घर रिश्तेदारी में आए हुए थे। बुधवार शाम करीब पांच बजे वह दो अन्य लोगों के साथ नदी में स्नान करने गए थे। नहाते समय वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, पर सफल नहीं हुए। सूचना पर पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शाम साढ़े छह बजे गोताखोरों ने शव बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ला ने कानूनी कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 20:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ayodhya News: शृंगी ऋषि धाम में सरयू नदी में डूबा युवक, मौत #YouthDrownsInSaryuRiverAtShringiRishiDham;Dies #SubahSamachar