वीडियो: कार के बोनट पर रखकर तलवार से काटे केक, हाईवे पर गाड़ियों और बाइकों से किया स्टंट
यूपी के हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-09 स्थित होटल हवेली के पास हाईवे पर खड़ी कार के बोनट पर रखकर एक युवक ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में दोस्तों के साथ तलवार से पांच केक काटे। इसके बाद सभी ने कार व बाइकों से हाईवे पर स्टंट भी किया। शुक्रवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 12:28 IST
वीडियो: कार के बोनट पर रखकर तलवार से काटे केक, हाईवे पर गाड़ियों और बाइकों से किया स्टंट #CityStates #Hapur #CrimeNews #ViralVideo #UpPolice #SubahSamachar
