Una News: प्रदेश में 2000 करोड़ की जल शुद्धिकरण योजना होगी लागू

हरोली (ऊना)। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में पेयजल की गुणवत्ता सुधारने और जल शुद्धिकरण व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए लगभग 2000 करोड़ रुपये की व्यापक योजना लागू की जाएगी। इस योजना के तहत आधुनिक तकनीक आधारित जल शुद्धिकरण प्रणालियां स्थापित की जाएंगी, जिससे प्रदेशवासियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध होगा और जलजनित बीमारियों में कमी आएगी। योजना को चरणबद्ध ढंग से लागू किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री वीरवार को हरोली में जल शक्ति विभाग के नवनिर्मित विश्राम गृह के लोकार्पण के अवसर पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। लगभग 12.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह आधुनिक परिसर 15 सुसज्जित कमरों से युक्त है, जो विभिन्न आयोजनों एवं बाहरी आगंतुकों के लिए बेहतर आवास सुविधा प्रदान करेगा। उपमुख्यमंत्री कहा कि हरोली समेत पूरे ऊना जिले में जल संरक्षण के तहत तालाबों के पुनर्जीवन (रिचार्जिंग) पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में छोटे बांधों के निर्माण की संभावनाएं तलाशने के भी निर्देश दिए।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली में लंबे समय से एक ऐसे केंद्रीय स्थान की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जहां बाहर से आने वाले अतिथि ठहर सकें। यह विश्राम गृह उसी आवश्यकता की पूर्ति करेगा। उन्होंने बताया कि परिसर की दीवारों पर हरोली और जिला ऊना के विकास कार्यों को दर्शाती तस्वीरें लगाई जाएंगी, जिससे यहां आने वाले लोगों को क्षेत्र के विकास की एक समग्र झलक प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि आगामी हरोली उत्सव सहित अन्य प्रमुख आयोजनों के दौरान बाहर से आने वाले मेहमानों एवं कलाकारों के लिए यहां ठहरने की समुचित व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। बता दें, इसी परिसर से 11 अप्रैल को शोभायात्रा से हरोली उत्सव 2026 का शुभारंभ भी किया जाएगा। हरोलीमेंजल शक्ति विभाग का नवनिर्मित विश्राम गृह।संवाद- फोटो : 1

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 10, 2026, 00:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: प्रदेश में 2000 करोड़ की जल शुद्धिकरण योजना होगी लागू #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar