Kotdwar News: गुलदार को पकड़ने के लिए सनेह मल्ली में लगाया पिंजरा
आठ वर्षीय बच्ची पर गुलदार के हमले के बाद हरकत में आया वन विभाग, दहशत बरकरारकोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर-3 के सनेह मल्ली में आठ वर्षीय बच्ची पर गुलदार के हमले के बाद वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया है। उच्चाधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद बुधवार देर शाम पिंजरा लगाया गया। साथ ही गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए दो कैमरा ट्रैप भी लगाए जा रहे हैं। वन विभाग ने दो और पिंजरे लगाने की अनुमति के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है। वनकर्मी और ग्रामीण लगातार क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं।मंगलवार देर शाम सनेह मल्ली में गुलदार ने आठ वर्षीय सान्वी पर उस समय हमला कर दिया था, जब वह अपनी मां नीलम देवी के साथ आंगन से घर के भीतर कपड़े ले जा रही थी। मां ने गुलदार से भिड़कर बच्ची की जान बचाई थी। घटना के बाद से क्षेत्र में गुलदार लगातार दिखाई दे रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। शाम ढलते ही लोग बच्चों के साथ घरों में रहने को मजबूर हैं। पार्षद संजय भंडारी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह भी क्षेत्र में दो गुलदार दिखाई दिए।कोटद्वार के रेंजर विपिन चंद्र जोशी ने बताया कि अनुमति मिलने के बाद प्रभावित क्षेत्र में एक पिंजरा लगा दिया गया है। दो अन्य पिंजरे लगाने के लिए पत्र भेजा गया है। वनकर्मी ग्रामीणों के साथ लगातार गश्त कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से रात के समय अकेले आवाजाही न करने और सतर्कता बरतने की अपील की है।.मेयर ने किया प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षणमेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने बुधवार देर शाम सनेह मल्ली पहुंचकर गुलदार प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।.रामपुर और लालपानी से हटाए कैमरा ट्रैपवन विभाग ने ग्रामीणों के अनुरोध पर रामपुर और लालपानी में लगाए गए दो कैमरा ट्रैप हटा दिए हैं। वहीं, अनुमति की अवधि एक माह से अधिक समय बीतने के बाद रामपुर के हरकिशन नाले में लगा पिंजरा भी हटा लिया गया है। ग्रास्टनगंज क्षेत्र में अभी एक कैमरा ट्रैप लगा हुआ है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 13:32 IST
Kotdwar News: गुलदार को पकड़ने के लिए सनेह मल्ली में लगाया पिंजरा #ACageHasBeenSetUpInSanehMalliToCaptureTheLeopard #SubahSamachar
