Gurugram News: धनतेरस पर बाजारों में बरसेगा धन, दो हजार करोड़ के कारोबार की उम्मीद

- सोना-चांदी से लेकर कार और बाइक की खरीदारी को लेकर लोगों में उत्साह- पिछले साल के मुकाबले कारोबार बढ़ने की आससंवाद न्यूज एजेंसीगुरुग्राम। बाजारों में धनतेरस को लेकर भारी उत्साह है, जहां इस बार सराफा बाजार में अकेले 1300 करोड़ के बंपर कारोबार की उम्मीद जताई जा रही है। साइबर सिटी के मुख्य बाजारों में सोना-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स और वाहनों की खरीदारी के लिए ग्राहकों की आवाजाही तेजी से बढ़ी है।सराफा बाजार के अध्यक्ष अमित जिंदल के अनुसार, इस साल पिछले वर्ष के 1000 करोड़ के मुकाबले करीब 300 करोड़ अधिक का व्यापार होने का अनुमान है। शुभ मुहूर्त में डिलीवरी के लिए लोगों ने गाड़ियों और गहनों की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। वहीं, बर्तन बाजार में भी स्टील, पीतल और तांबे के नए डिजाइनों की भारी मांग है। कुल मिलाकर, इस बार का धनतेरस साइबर सिटी के व्यापारियों के लिए समृद्धि की नई सौगात लेकर आ रहा है।------------------------------------गाड़ियों पर मिल रही छूटधनतेरस को शुभ अवसर मानते हुए कार बुक कराई है। परिवार के सभी सदस्य इस दिन गाड़ी की डिलीवरी लेने को लेकर उत्साहित हैं। - किशन प्रताप सिंह, ग्राहक धनतेरस पर गाड़ी घर लाने की इच्छा थी। गाड़ियों पर छूट भी अच्छी मिल रही थी, इसलिए पहले ही बुकिंग करा दी। - रजनीश, ग्राहक त्योहार के मौके पर कंपनियों की ओर से मिलने वाले ऑफर और परिवार की जरूरत को ध्यान में रखते हुए बाइक बुक की है। - रक्षम भाटिया, ग्राहक रोजाना कॉलेज आने-जाने के लिए बाइक की जरूरत थी। धनतेरस पर खरीदारी करने का फैसला किया और पहले ही अपनी पसंद की बाइक बुक करा दी। - तनुज कटारिया, ग्राहक

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 05, 2026, 13:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: धनतेरस पर बाजारों में बरसेगा धन, दो हजार करोड़ के कारोबार की उम्मीद #MarketsToSeeAWindfallOnDhanteras;BusinessWorthTwoThousandCroreExpected. #SubahSamachar