Pauri News: दीपावली पर सुरक्षा को लेकर देवप्रयाग कोतवाली में बैठक
देवप्रयाग। दीपावली के पावन पर्व को शांतिपूर्ण सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से देवप्रयाग कोतवाली पुलिस की ओर से स्थानीय व्यापारियों और पटाखा विक्रेताओं के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की गई। कोतवाल कृष्णकांत के अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था यातायात प्रबंधन और अग्नि सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। कोतवाल ने पटाखा व्यापारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से घनी आबादी और संकरे बाजारों में आतिशबाजी की दुकानें लगाने की अनुमति नहीं होगी। अग्निकांड जैसी किसी भी अनहोनी से बचाव के लिए पटाखों की बिक्री केवल प्रशासन की ओर से निर्धारित खुले स्थानों पर ही की जाएगी। इसके लिए मानकों के पालन के निर्देश भी दिए गए। बैठक में नवीन पंचपुरी, सुशांत बडोला, मनमोहन रावत, अजय जोशी आदि व्यापारी शामिल थे।संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 13:29 IST
Pauri News: दीपावली पर सुरक्षा को लेकर देवप्रयाग कोतवाली में बैठक #AMeetingWasHeldAtTheDevprayagPoliceStationRegardingSecurityDuringDiwali #SubahSamachar
