Una News: होली मेले में टेंट में लगी आग, 12 हजार का नुकसान

अंब(ऊना)। डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी होली मेले में बुधवार दोपहर एक टेंट में अचानक आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2:35 बजे मंजी साहिब के समीप सेक्टर नंबर 2 में स्थित एक टेंट में अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने टेंट को अपनी चपेट में ले लिया जिससे वहां रखे सामान को नुकसान हुआ है। इस घटना में लगभग 12,000 रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने मोर्चा संभाला और सतर्कता से आग पर काबू पा लिया। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई की वजह से आग को अन्य टेंटों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे मेले में एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 05, 2026, 23:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: होली मेले में टेंट में लगी आग, 12 हजार का नुकसान #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar