सीजी में 'अर्नब': स्कूलों में छुट्टी दे सकेंगे कलेक्टर साहब, स्कूल शिक्षा विभाग ने कलेक्टर्स को दिए ये अधिकार

राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ में 'अर्नब' चक्रवात के प्रभाव से भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर छात्रों की सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर्स को स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखकर शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में अवकाश घोषित करने के अधिकार दिए हैं। उप सचिव स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश में उल्लेख किया गया है कि मौसम विभाग के जारी चेतावनी के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में चक्रवात (साइक्लोन) के कारण भारी वर्षा और तेज हवाएं चलने की आशंका है। इससे उत्पन्न होने वाली संभावित आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर अपने-अपने जिलों में स्थिति का आकलन कर विद्यालयों में अवकाश घोषित कर सकेंगे। राज्य शासन ने स्पष्ट किया है कि अवकाश घोषित करने का निर्णय संबंधित जिले की स्थानीय परिस्थितियों और आवश्यकताओं के आधार पर लिया जाएगा। इसके तहत शासकीय एवं अशासकीय दोनों विद्यालय शामिल होंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 06:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सीजी में 'अर्नब': स्कूलों में छुट्टी दे सकेंगे कलेक्टर साहब, स्कूल शिक्षा विभाग ने कलेक्टर्स को दिए ये अधिकार #CityStates #Chhattisgarh #Raipur #ArnabInCg #ArnabCyclone #ChhattisgarhNews #SchoolClose #ArnabCycloneInCg #ArnabCycloneInDantewada #ArnabCycloneInRaipur #ArnabCycloneInChhattisgarh #Arnab #CgWeather #SubahSamachar