मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा, वाहन के धक्के से बाइक सवार तीन की मौत; पहुंची पुलिस
अदलहाट थाना क्षेत्र के आलूमिल नरायनपुर के सामने बुधवार को सड़क हादसे में बाइक सवार महिला, पुरुष और बच्चे की मौत हो गई। तीनों बाइक से जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतकों की पहचान अहरौरा थाना क्षेत्र के निवासियों के रूप में बताई जा रही है। घटना की जानकारी पट्टीकला के ग्राम प्रधान को दी गई, जिसके बाद परिजनों को सूचना भेजी गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। मृतकों की पहचान और दुर्घटना के कारणों के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 06:57 IST
मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा, वाहन के धक्के से बाइक सवार तीन की मौत; पहुंची पुलिस #CityStates #Varanasi #Mirzapur #Narayanpur #Adalhat #RoadAccident #BikeAccident #FatalAccident #SubahSamachar
