Bareilly News: सूदनपुर में मातमी सन्नाटा, महिलाएं और बच्चे खौफजदा

अलीगंज। सूदनपुर में करंट से दो लोगों की मौत और एक महिला के झुलसने के मामले में विद्युत निगम भले किसी कर्मचारी या अधिकारी की लापरवाही न मान रहा हो, लेकिन गांव के लोग इससे सहमत नहीं हैं। ग्रामीणों और महिलाओं का कहना है कि जिम्मेदारों ने पहले ध्यान दिया होता हो हादसा न होता। हादसे के बाद महिलाएं और बच्चे खौफजदा हैं। ग्रामीणों को पशुओं की चिंता सता रही है।कई ग्रामीणों ने बताया कि हाई वोल्टेज करंट दौड़ने के बाद जावट बस्ती में सुबह सात बजे चीख-पुकार मचने लगी। दोपहर होते-होते गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। महिलाएं और बच्चे करंट के डर से घरों से नहीं निकले। सुभाष और कुंवरपाल के घरों से महिलाओं के रोने की आवाजें गूंजती रहीं। दोनों शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजे जाने के बाद सुभाष और कुंवरपाल के घरों पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीण बोले- ट्रांसफार्मरों के पास सुरक्षा के इंतजाम नहींफोटोएक बार बिजली खराब होने पर कई-कई दिन ठीक नहीं होती। ट्रांसफार्मरों के आसपास सुरक्षा के बंदोबस्त भी नहीं किए गए हैं। - रामवतीकई और स्थानों पर भी ट्रांसफार्मर रखे हैं। इनकी सुरक्षा को लेकर जिम्मेदारों को उपाय करने चाहिए, ताकि फिर ऐसा हादसा न हो। - हेमलतापरिवार पालने के लिए पति ई-रिक्शा चलाते थे। करंट की वजह से ई-रिक्शा जल गया। हम लोगों ने भी करंट के झटके महसूस किए। - राजवतीट्रांसफार्मर हमारे घर से ज्यादा दूर नहीं है। कुंवरपाल मेरा सगा भतीजा था। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे। - राजेंद्र

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 03, 2026, 02:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: सूदनपुर में मातमी सन्नाटा, महिलाएं और बच्चे खौफजदा #AMournfulSilencePrevailsInSudanpur #WithWomenAndChildrenTerrified. #SubahSamachar