उत्तराखंड स्थापना दिवस: राज्य आंदोलनकारियों को मिल सकती है बड़ी सौगात, नियुक्तियों को लेकर अड़चन होगी दूर
राज्य आंदोलनकारियों को कल स्थापना दिवस पर धामी सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिल सकती है। नियुक्तियों में आ रही कानूनी अड़चन को दूर करने के लिए दो मंत्रियों की उप समिति गठित करने की तैयारी है। वहीं, दोहरी पेंशन और चिह्नीकरण के मुद्दे सहित कुछ अन्य प्रकरणों के समाधान के लिए सरकार के स्तर पर मंथन चल रहा है। राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ देते हुए पूर्व में विभिन्न विभागों में नियुक्तियां दी गई थीं, लेकिन वर्ष 2013-14 से जुड़े मामले में न्यायालय के स्थगन आदेश के बाद नियुक्तियों की प्रक्रिया प्रभावित हो गई। अब सरकार इस कानूनी और प्रशासनिक अड़चन का समाधान निकालने की दिशा में कदम उठा सकती है। इसके लिए दो मंत्रियों की उपसमिति गठित करने की तैयारी है। राज्य आंदोलनकारियों से जुड़ा दूसरा महत्वपूर्ण मामला दोहरी पेंशन का है। राज्य आंदोलन में खासकर महिलाओं की अहम भूमिका रही, लेकिन अन्य पेंशन की वजह से महिलाओं और पूर्व सैनिकों को राज्य आंदोलनकारी की पेंशन नहीं मिल रही। इस पर लगी रोक हटाने को लेकर भी सरकार विचार कर सकती है। इससे उन आंदोलनकारियों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो अन्य पेंशन के साथ राज्य आंदोलनकारी पेंशन का लाभ लेने के पात्र हैं। देहरादून: राज्योत्सव समारोह में सीएम धामी ने गिनाई उपलब्धियां, कहा- विकसित उत्तराखंड के लिए समर्पित है सरकार
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 08, 2026, 03:50 IST
उत्तराखंड स्थापना दिवस: राज्य आंदोलनकारियों को मिल सकती है बड़ी सौगात, नियुक्तियों को लेकर अड़चन होगी दूर #CityStates #Dehradun #Nainital #Uttarakhand #UttarakhandAndolankari #FoundationDay #UttarakhandFoundationDay #SubahSamachar
