पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता: डोनी बल गैंग का सरगना इथियोपिया से भारत लाया गया, 10 महीने तक चला ऑपरेशन
पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डोनी बाल-प्रभ दासूवाल गैंग के प्रमुख सरगना गुरविंदर उर्फ अफरीदी को इथियोपिया से डिपोर्ट किया है। पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय अभियान के बाद उसे भारत वापस लाने में सफलता हासिल की। #WATCH | Anti-Gangster Task Force (AGTF), Punjab, in coordination with the Overseas Fugitive Tracking and Extradition Cell (OFTEC) of Counter Intelligence, Punjab, and with the support of central agencies, has secured the deportation of Gurwinder alias Afridi, a key kingpin of the Doni Bal–Prabh Dassuwal gang, from Ethiopia following a 10-month-long international manhunt. According to preliminary investigations, the accused was allegedly orchestrating targeted killings, extortion-related firing incidents and other organised criminal activities in Punjab while operating from abroad. The Punjab Government had announced a reward of ₹5 lakh for information leading to his arrest. (Source: DGP Punjab Police) — ANI (@ANI) November 8, 2026 एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने की कार्रवाई यह कार्रवाई एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने पंजाब काउंटर इंटेलिजेंस की ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्राडिशन सेल (OFTEC) के साथ मिलकर की। इस अभियान में केंद्रीय एजेंसियों का भी सहयोग रहा। प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी विदेश में बैठकर पंजाब में टारगेट किलिंग, फिरौती के लिए फायरिंग और अन्य संगठित आपराधिक गतिविधियों को कथित तौर पर अंजाम दिलवा रहा था। जांच एजेंसियों को आशंका है कि वह विदेश से ही गैंग की गतिविधियों को संचालित कर रहा था। पंजाब पुलिस ने घोषित किया था पांच लाख रुपये का इनाम पंजाब सरकार ने आरोपी की गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने वाले के लिए पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। करीब 10 महीने तक चली अंतरराष्ट्रीय तलाश के बाद उसे इथियोपिया से डिपोर्ट कराया गया। गौरतलब है कि पंजाब पुलिस विदेश में बैठकर आपराधिक गतिविधियां संचालित करने वाले गैंगस्टरों और उनके नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। अफरीदी की डिपोर्टेशन को इसी अभियान के तहत अहम कार्रवाई माना जा रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 08, 2026, 03:50 IST
पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता: डोनी बल गैंग का सरगना इथियोपिया से भारत लाया गया, 10 महीने तक चला ऑपरेशन #CityStates #Crime #Chandigarh-punjab #Punjab #DonnieBallGangLeader #GurwinderDeportedFromEthiopia #SubahSamachar
