Kotdwar News: बेस अस्पताल में स्थापित किया तीन बेड का बर्न वार्ड

कोटद्वार। दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान आग से झुलसने की घटनाओं से निपटने के लिए बेस अस्पताल प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अस्पताल में तीन बेड का बर्न वार्ड आरक्षित किया गया है। साथ ही इमरजेंसी सेवाओं के लिए चिकित्सकों की तैनाती और विशेषज्ञ डॉक्टरों को ऑन कॉल उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए हैं।प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय सिंह ने बताया कि दीपावली पर रविवार को ओपीडी बंद रहेंगी, लेकिन इमरजेंसी वार्ड में चौबीस घंटे चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। अस्पताल में दो 108 एंबुलेंस और एक अस्पताल की एंबुलेंस तैयार रखी गई है।इमरजेंसी में माइक्रो बायोलॉजिस्ट डॉ. पवन, ईएमओ डॉ. विवेक और डॉ. हिमांशु तथा अस्थि विशेषज्ञ डॉ. विकास थलेड़ी की तैनाती की गई है। अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक जरूरत पड़ने पर ऑन कॉल उपलब्ध रहेंगे।-विशेषज्ञ बोले: ऐसे करें बचावआतिशबाजी को कुछ फासले से ही छुड़ाएं।आतिशबाजी को हाथ में पकड़कर न छुड़ाएं।ढीले कपड़े न पहनें, पानी की बाल्टी भरकर रखें।आतिशबाजी के लिए बच्चों को अकेला न छोड़ें।आंशिक झुलसने पर कपड़े से बारूद के कण हटाकर पानी चलाएं।अधिक झुलसने पर देर न करें, तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 05, 2026, 13:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kotdwar News: बेस अस्पताल में स्थापित किया तीन बेड का बर्न वार्ड #AThree-bedBurnWardHasBeenEstablishedAtBaseHospital #SubahSamachar