आगरा एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर सपा, स्नातक सीट पर भाजपा का दबदबा; जानिए हार-जीत के पांच बड़े कारण

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की आगरा खंड शिक्षक और स्नातक सीटों के नतीजों ने साफ कर दिया है कि चुनाव में ऐन वक्त की तैयारी पर वर्षों का जमीनी संघर्ष भारी पड़ता है। लंबे समय से धरातल पर काम कर रहे प्रत्याशियों ने बिना ठोस रणनीति के मैदान में उतरे विरोधियों को पटखनी दे दी। शिक्षक सीट से मौजूदा एमएलसी व सपा के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने लगातार दूसरी बार जीत का परचम फहराया। भाजपा के हरिकिशोर तिवारी को हार मिली। वहीं स्नातक सीट पर भाजपा के डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह गुरुजी ने अपनी सांगठनिक ताकत के बल पर ऐतिहासिक सफलता हासिल की। सपा के शशांक यादव उर्फ सीटू को बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 05:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आगरा एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर सपा, स्नातक सीट पर भाजपा का दबदबा; जानिए हार-जीत के पांच बड़े कारण #CityStates #Agra #Etah #Kasganj #Mainpuri #Firozabad #Mathura #UttarPradesh #AgraMlcElection #AgraTeachersConstituency #AgraGraduatesConstituency #AkashAgarwal #HarikishoreTiwari #ManvendraPratapSingh #ShashankYadavSeetu #SamajwadiParty #BharatiyaJanataParty #ElectionResults #SubahSamachar