कानपुर मौसम अपडेट: सुबह से हुई झमाझम बारिश, चक्रवात अर्नब' के असर से गिरेगा पारा; एक नवंबर से साफ होगा आसमान
कानपुर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बृहस्पतिवार तड़के सुबह से ही कानपुर में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से उठे अर्नब चक्रवात का व्यापक असर 29 और 30 अक्तूबर को पूरे उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है। कानपुर परिक्षेत्र में भी हल्की से मध्यम बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। सीएसए के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी डॉ. अजय मिश्रा ने बताया कि इस बेमौसम बारिश और ठंडी हवाओं के प्रभाव से कानपुर क्षेत्र के अधिकतम तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 04:39 IST
कानपुर मौसम अपडेट: सुबह से हुई झमाझम बारिश, चक्रवात अर्नब' के असर से गिरेगा पारा; एक नवंबर से साफ होगा आसमान #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurWeather #KanpurWeatherUpdate #KanpurRainNews #CycloneArnabAlert #KanpurWeatherNews #CsaUniversity #MeteorologicalDepartmentKanpur #UpWeatherUpdate #SubahSamachar
