यूपी: लखनऊ में तीन हत्याओं का आरोपी ऋषभ चर्चा में, सांप को गले में लपेटता था, पार्टियों और रंगबाजी का था शौक
सआदतगंज के नौबस्ता स्थित ब्राह्मणी टोला में हुए तिहरे हत्याकांड के तीसरे दिन बुधवार को भी तनाव के मद्देनजर कई थानों की पुलिस और पीएसी तैनात रही। मृतक शिवाजी तिवारी के परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने हंगामे की कोशिश की लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाकर शांत करा दिया। सोमवार को पार्किंग विवाद में पड़ोसी ऋषभ ने शिवाजी, उनके भाई शंभू और बेटे सुयश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी ऋषभ समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया था। मंगलवार रात एलडीए ने दीवार का एक हिस्सा गिराकर रास्ता बंद किया तो परिजनों ने आरोपी का पूरा मकान गिराने की मांग करते हुए हंगामा किया था। बुधवार को डीसीपी पश्चिम जितेंद्र श्रीवास्तव के निर्देश पर एसीपी बाजारखाला रंजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। इलाके में गश्त भी की गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 04:39 IST
यूपी: लखनऊ में तीन हत्याओं का आरोपी ऋषभ चर्चा में, सांप को गले में लपेटता था, पार्टियों और रंगबाजी का था शौक #CityStates #Lucknow #LucknowTripleMurder #RishabhShukla #LucknowCrimeNews #TripleMurderCase #InstagramWeapons #UpPolice #LatestUpNews #SubahSamachar
