Sonipat News: तहसील में रजिस्ट्री प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप, जांच के आदेश

गन्नौर। तहसील में रजिस्ट्री प्रक्रिया में अनियमितताओं और अवैध काॅलोनियों में रजिस्ट्री किए जाने की शिकायत पर जांच शुरू हो गई है। इस संबंध में आरटीआई कार्यकर्ता सहदेव शर्मा ने सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि क्षेत्र में नियमों को ताक पर रख कर अवैध कॉलोनियों की भी रजिस्ट्री की जा रही है जिससे सरकारी नियमों का उल्लंघन हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने जांच के आदेश दे दिए हैं। गन्नौर एसडीएम को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है और उनसे विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शिकायतकर्ता सहदेव शर्मा ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।उपायुक्त कार्यालय से कुछ शिकायतें जांच के लिए आई हैं। इन शिकायतों में यदि रजिस्ट्री प्रक्रिया में अनियमितताओं से संबंधित कोई जांच होगी तो वह निश्चित तौर पर निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।- प्रवेश कादियान, एसडीएम

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 01, 2026, 19:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: तहसील में रजिस्ट्री प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप, जांच के आदेश #AllegationsOfIrregularitiesInRegistryProcessAtTehsil;InquiryOrdered #SubahSamachar